Mumbai News: काव्य सृजन द्वारा होली मिलन सम्मान समारोह एवं कविगोष्ठी संपन्न | Naya Sabera Network


Mumbai News: काव्य सृजन द्वारा होली मिलन सम्मान समारोह एवं कविगोष्ठी संपन्न  | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन के तत्वावधान में शनिवार दिनांक 15 मार्च 2025 को होली मिलन सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मौलाना अबुल कलाम आजाद हाल सांताक्रुज पूर्व मुम्बई सभागृह में आयोजित किया गया।प्रत्येक वर्ष की भांति होली मिलन समारोह पर विविध कार्यक्षेत्रानुसार संबंधित व्यक्तियों को उत्कृष्ट वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया जो निम्न हैं - साहित्य के क्षेत्र में काव्यसृजन रत्नाकर- डॉ ओमप्रकाश तिवारी, साहित्य रत्न-सूर्यकांत शुक्ल,साहित्य के क्षेत्र में युवा साहित्य रत्न-संदीप यादव,साहित्य के क्षेत्र में महिला साहित्य रत्न- नीलिमा पाण्डेय, सांस्कृतिक क्षेत्र में -काव्यसृजन कलाधर सम्मान-अनूप विंदल,साहित्य सेवा के क्षेत्र में सम्मान- भारतेन्दु सम्मान,रीमा यादव,समाज सेवा के क्षेत्र में- सम्मान- डॉ  लोहिया सम्मान जिलाजीत यादव,पत्रकारिता के क्षेत्र में देवर्षि सम्मान-लक्ष्मीकांत कमलनयन,वैद्यकीय क्षेत्र में काव्यसृजन धनवंतरि सम्मान- दीपनारायण शुक्ल को प्रदान किया गया।

Mumbai News: काव्य सृजन द्वारा होली मिलन सम्मान समारोह एवं कविगोष्ठी संपन्न  | Naya Sabera Network

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र ने किया जहां मुख्य अतिथि के रूप में संजय पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अमर पंकज, हौसला प्रसाद सिंह अन्वेषी,शिवनारायण कनौजिया उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सलीम बस्तवी 'अजीजी' ने किया। विशेष आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार मोतीलाल बजाज, कवियत्री कुसुम तिवारी झल्ली, सूर्यकांत शुक्ला,रामजी कनौजिया, अभय चौरसिया,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप एवं रवि यादव, अवधेश यदुवंशी,सजन लाल यादव, रीमा यादव, पंकजसिंह,अनूप बिंदल, संदीप कुमार यादव,पंकज यादव, राजीव मिश्रा,संदीप यादव,नीतू पाण्डेय भक्ति,डॉ प्रमोद पल्लवित, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ दीपनारायण शुक्ला, गुरु प्रसाद गुप्ता, जिलाजीत यादव,पूनम विश्वकर्मा,निलिमा पांडे, कवियत्री लक्ष्मी यादव ओजस्विनी, आदित्य दीप नारायण शुक्ला,अंगद गिरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

Mumbai News: काव्य सृजन द्वारा होली मिलन सम्मान समारोह एवं कविगोष्ठी संपन्न  | Naya Sabera Network

कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन काव्य सृजन परिवार के सदस्यों में संस्थापक अध्यक्ष पंडित शिवप्रकाश जमदग्निपुरी एवं अध्यक्ष श्रीधर मिश्र के साथ हाथ बंटाने वाले उपाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश तिवारी एवं गुरुप्रसाद गुप्त,सचिव- प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी" अनमोल",उप सचिव- आनंद पाण्डेय "केवल" , कोषाध्यक्ष- लाल बहादुर यादव "कमल",उप कोषाध्यक्ष- सौरभ दत्ता "जयंत",संगठन मंत्री- डॉ शारदा प्रसाद दूबे "शरदचंद्र",प्रवक्ता- सौ.लक्ष्मी यादव ने किया। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने होली हुड़दंग पर अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही बटोरी।अध्यक्षिय उद्बोधन में दूबे जी ने कवियों की तारीफ करते हुए काव्य सृजन की ऐतिहासिक गुणवत्ता को बताया और अंत में जमदग्निपुरी ने आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें