Jaunpur News : हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं महिलाएं | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
जलालपुर, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आरडीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज भाऊपुर एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति से विकसित भारत पर चित्र प्रदर्शनी के साथ रंगोली, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, महिलाओं के जीवन मूल्यों से सुखी परिवार, आदर्श समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण के बारे में जागरुक किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू किया है। मुख्य अतिथि यूपी कालेज, वाराणसी के संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं जिनकी कुछ वर्ष पूर्व कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आज की महिलाएं जागृत हैं और अनेक क्षेत्रों में नेतृत्व भी कर रही हैं।
अध्यक्षीय सम्बोधन में आरडीएस ग्रुप ऑफ कालेज के प्रबंधक संदीप सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है। सीबीसी वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ. लालजी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 अभियान का विषय है 'कार्रवाई में तेजी लाना', सामूहिक रूप से, हम लैंगिक समानता के लिए कार्रवाई में तेजी ला सकते हैं। त्वरित कार्रवाई एक विश्वव्यापी आह्वान है, जिसका उद्देश्य उन रणनीतियों, संसाधनों और गतिविधियों को मान्यता देना है, जो महिलाओं की प्रगति पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं तथा उनके कार्यान्वयन को समर्थन और बढ़ावा देना है। व्यक्तिगत रूप से, हम सभी अपने दैनिक जीवन में महिलाओं की प्रगति पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए कदम उठा सकते हैं।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में कालेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और प्रश्नोत्तरी, रंगोली, नारा लेखन और सइकिल रेसिंग प्रतियोगिता हुई। मंचासीन अतिथियों ने अपने कर कमलों से विभिन्न प्रकार की हुई प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सीबीसी की ओर से प्रणाम पत्र और पुरस्कार प्रदान किया। सीबीसी, लखनऊ के पंजीकृत लोक गीत कलाकार अब्दुल रशीद एंड पार्टी और चंदन निषाद एंड पार्टी ने लोक गीत विधा के माध्यम से मनोरंजन के साथ नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर संदेश पहुंचाया। संचालन डॉ. लालजी ने किया तथा इस अवसर पर आरडीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारीगण रविकेश शक्य, सत्यप्रकाश, अजय सिंह, अरविंद सिंह, सुभाषिणी जी, योगेश्वर शर्मा शरद, अभिषेक, अनीश आदि उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News