Jaunpur News : लाइनेस क्लब ने मातृ शक्ति को किया सम्मानित | Naya Savera Network

Jaunpur News : लाइनेस क्लब ने मातृ शक्ति को  किया सम्मानित | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लाइनेस क्लब जौनपुर द्वारा महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुए मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह विशिष्ट अतिथि आईएमए अध्यक्ष डा शुभा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं डॉ सुलोचना सिंह, डॉ गीता यादव, डा अंजना सिंह एवं  डा लक्ष्मी सिंह व डा शुभा सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष ज्योति कपूर ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। मुख्य अतिथि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी वे कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं।
डा शुभा सिंह ने कहा कि आज जहां महिलाएं सशक्त हुई है वहीं खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर निर्भीक होकर विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। देश की महिला राष्ट्रपति व वित्त मंत्री के कुशल नेतृत्व मे पूरा देश आज तेजी के साथ विकास की ओर अग्रसर है। अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ममता उपाध्याय ने कहा कि समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जाएं। संचालन संयोजक मिदहत फात्मा, डा प्रिया सिंह, डा आकांक्षा व मिनहाज़ ने संयुक्त रूप से किया।




*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें