Jaunpur News : यूपी-बिहार में होली का महत्व अलग : उर्वशी सिंह | Naya Sabera Network

  • अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के होली मिलन समारोह में झूमीं महिलाएं

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के होली मिलन समारोह में झूमीं महिलाएं

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शकुंतला पैरामेडिकल कॉलेज के हॉल में आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन डॉ. शकुन्तला यादव, डॉ. शैली निगम, केशव सिंह, नागेन्द्र सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में नन्ही परी पिहू खरे ने गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। 

  • ढोल, झाल, मजीरा लेकर झूमते हैं लोग

संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का महत्व सबसे ज्यादा है, ऐसे पूरे भारत में होली मनाया जाता है, लेकिन यूपी-बिहार में होली का महत्व अलग है। फाल्गुन का महीना चढ़ते ही गांव-गांव होली गवाने लगता है। लोग पूरे महीने होली में ढोल, झाल, मजीरा लेकर बजाते झूमते रहते है। 

  • किसी को जबरन रंग नहीं लगाना चाहिए : डॉ. शकुंतला यादव

डॉ. शकुंतला यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। 

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के होली मिलन समारोह में झूमीं महिलाएं

  • एकता का संदेश देता है होली का त्योहार : डॉ. शैली निगम

डॉ. शैली निगम ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुलकर रहना चाहिए। 

  • हानिकारक केमिकल्स युक्त रंगों से रहे दूर : बिट्टू किन्नर

बिट्टू किन्नर ने कहा कि हमें होली का पर्व सबसे मिलकर और बिना की नुक़सान के साथ प्राकृतिक रंगों के साथ मनाएं, हानिकारक केमिकल्स युक्त रंगों से दूर रहे। होली मिलन समारोह हो महिलाएं भाग ना लें, ऐसा हो नहीं सकता। 


अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के होली मिलन समारोह में झूमीं महिलाएं

  • होली के गीत पर खूब लगे ठुमके

महिलाओं की टोली ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक दूसरे से रंग अबीर लगा कर बधाई दी। साथ ही होली के गीत पर खूब ठुमके लगाई। ट्रस्ट परिवार के द्वारा सभी को अंत में उपहार देकर होली के लिए बधाई दिया गया। कार्यक्रम में पायल किन्नर, रीता जायसवाल, पूनम सिंह, पूनम जायसवाल, मीना गुप्ता, मीना यादव, नीतू सोनी, अर्चना सिंह, सरिता सिंह, सीमा तिवारी, कृष्णा, सुधांशु, सरोज गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, सागर सोलंकी, सूरज सेठ, पिंटू गिरी, क्षमा सिंह, अंकित जायसवाल, शिवांगी खरे, किरन किन्नर के साथ पैरामेडिकल स्टाप और छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें