Jaunpur News: आरिफ़ खान को कांग्रेस ने नियुक्त किया शहर अध्यक्ष | Naya Sabera Network

Jaunpur News: आरिफ़ खान को कांग्रेस ने नियुक्त किया शहर अध्यक्ष | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनाव के मद्देनजर जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल भी किया जा रहा है। जौनपुर में कांग्रेस ने अपना नया जिलाध्यक्ष घोषित किया वहीं इसके साथ ही शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी आरिफ खान को सौंपी गई। 

आपको बता दें कि शिक्षाविद डॉ. प्रमोद सिंह को जिलाध्यक्ष और मोहम्मद आरिफ़ खान को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लखनऊ में हुए इंटरव्यू में कुल 10 लोगों ने शहर अध्यक्ष पद के लिये दावेदारी पेश की थी जिसमें से मोहम्मद आरिफ़ खान के नाम पर अंतिम मुहर लगी थी। मोहम्मद आरिफ़ खान सन 1998 में कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए उसके बाद 1999 में शहर सचिव 2005 में ज़िला सचिव 2010 में मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग उसके बाद 2014 में शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग 2019 में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग जैसे पदों पर रहे इसके अतिरिक्त इंदिरा आवास निगरानी समिति के चेयरमैन भी रहे। 

2022 में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद जौनपुर से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान समय में आरिफ़ खान एक होटल के संचालक हैं और उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर बधाई देने वालों में सभासद शाहनवाज़ मंज़ूर, इंजीनियर क़ासिम मुस्तफ़ा, विजय, मोहम्मद ताहिर, साद खान, इस्तेखारुल प्रधान, मनोज प्रजापति, असद खान, नन्हें, ज़ैद सिद्दीक़ी, अम्मार खान, बबलू मौर्य आदि के नाम शामिल हैं।

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें