Jaunpur News : लोगों को फंसाकर पैसा छीनने वाले गिरोह के 7 अभियुक्त अरेस्ट | Naya Sabera Network

बक्शा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News : ऑनलाइन प्लेटफार्म से कार बेचने का लालच देकर लोगों को फंसा कर बंधक बनाकर पैसा छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बक्शा पुलिस टीम ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गिरोह का सरगना जितेन्द्र यादव ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए सस्ते व लुभावने दाम पर कार बेचने का प्रचार करता है जिससे लोग इसके जाल में फंस जाते हैं और कार खरीदने के लिए उनसे कॉलिंग करके सम्पर्क करते है। 

Jaunpur News: 7 accused of the gang who looted money by trapping people arrested | Naya Sabera Network

सुनसान स्थान पर ले जाकर धमका कर लूटते थे आरोपी

सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों से बातें करके उन्हें अपने पास बुलाते हैं और कार दिखाने के नाम पर सुनसान इलाके में ले जाते हैं, यदि कोई सुनसान इलाका देखकर विरोध करने का प्रयास करता है तो उसे अपने पास लिये हुए लोहे के सीकड़ व रस्सी से बांध देते हैं, और उस व्यक्ति को रास्ता न दिखायी दे इसलिए आंखों पर चश्मा लगा देते हैं, जिसके शीशे पर कागज चिपका रहता है तो रास्ता दिखायी नहीं देता है। फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उन व्यक्तियों को मार पीट कर जान का भय दिखाकर सारा पैसा ले लेते हैं। 

यह भी देखें : UP News: बहराइच में मिहींपुरवा तहसील भवन का सीएम योगी किया उद्घाटन

झांसी के व्यक्ति को लूटे जाने पर प्रकाश में आया मामला

सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गिरोह द्वारा 18 मार्च 2025 को झांसी के एक व्यक्ति को भी इसी प्रकार कार बेचने का लुभावना ऑफर देकर जौनपुर बुलाया गया फिर कार दिखाने के नाम पर सुनसान इलाके में ले गये और उन्हें अपने पास लिये हुए लोहे की सीकड़ व रस्सी से बांधकर बन्धक बनाकर मारा पीटा गया तथा जान का भय दिखाकर उनका 24 हजार रुपया ले लिया गया जिसके सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा थाना बक्शा पर दिये गये तहरीर के आधार पर मुकदमा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। 

गढ़ासैनी पुल के पास से हुई गिरफ्तारी

सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि विवेचना एसआई सकलदीप सिंह चौकी प्रभारी फतेहगंज को सुपुर्द किया गया है। 19 मार्च 2025 को थानाध्यक्ष बक्शा, विवेचक तथा थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गढ़ासैनी पुल के पास से रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे गिरोह के सभी सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह भी देखें : UP News: मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन अन्य गिरफ्तार

अभियुक्तों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में केस

अभियुक्तों के पास से 11 हजार रुपए, लोहे की तीन सीकड़, एक नायलान की रस्सी, तीन चश्मा बरामद किया गया। एक अभियुक्त राजन के पास से एक तमन्चा व एक कारतूस बरामद किया गया है। जिससे ये लोग पीड़ितों को डराने, धमकाने व जान का भय दिखाने के लिए रखने थे। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4), 351(2), 352, 127(2), 308(5), 317(2) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर चालान न्यायालय किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम

  1. जितेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र स्व. रामअजोर यादव निवासी ग्राम धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ 
  2. राजन यादव पुत्र महावीर यादव निवासी ग्राम अलहदिया थाना तेजीबाजार जौनपुर 
  3. कुलदीप गौतम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम उमरछा थाना बक्शा, जौनपुर 
  4. राकेश कुमार गौतम पुत्र रामफेर मास्टर निवासी उटरूखुर्द थाना बक्शा, जौनपुर 
  5. सुनील प्रजापति पुत्र रामतीरथ प्रजापति निवासी उटरूखुर्द थाना बक्शा, जौनपुर
  6. विजय पाल उर्फ नाटे पाल पुत्र इन्दर पाल निवासी ग्राम मोहवतिया थाना तेजीबाजार, जिला जौनपुर 
  7. विशाल गौतम उर्फ टोनू पुत्र उदयराज गौतम निवासी ककोहिया थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

यह भी देखें : Jaunpur News: ओलंदगंज में मोबाइल शॉप से हुई चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

अभियुक्त जितेंद्र प्रसाद यादव का अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 383/2024 धारा 304(2), 317(2) बी.एन.एस. थाना बदलापुर, जौनपुर

2. मु.अ.सं. 01/2025 धारा 308(5), 316(2), 317(2), 318(4), 319(2), 351(2), 61(2)बी.एन.एस. थाना महराजगंज, जौनपुर।

3. मु.अ.सं. 97/2024 धारा 435, 504, 506 भा.द.वि. थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़

4. मु.अ.सं. 152/2022 धारा 323, 504, 506 भा.द.वि. थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़

5. मु.अ.सं. 158/2020 धारा 420, 506 भा.द.वि. थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़

6. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर

अभियुक्त राजन यादव  का अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 24/2023 धारा 380/411 भा.द.वि. थाना तेजीबाजार जौनपुर

2. मु.अ.सं. 135/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरांयख्वाजा, जौनपुर

3. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा, जौनपुर

अभियुक्त कुलदीप का अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 19/2023 धारा 414, 420, 467, 471 भा.द.वि. थाना बक्शा, जौनपुर 

2. मु.अ.सं. 245/2022 धारा 323,504,506 भा.द.वि. थाना बक्शा, जौनपुर

3. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर

अभियुक्त सुनील प्रजापति का अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 363/2022 धारा 380,411,120बी भा.द.वि. थाना बक्शा, जौनपुर 

2. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर

अभियुक्त विशाल यादव का अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 167/2022 धारा 363,366,376 भा.द.वि. व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना बक्शा, जौनपुर

2. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर

अभियुक्त राकेश गौतम व सुनील प्रजापति का अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

1.थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह थाना बक्शा, जौनपुर

2.उ.नि. श्री सकलदीप सिंह चौकी प्रभारी फतेहगंज, थाना बक्शा, जौनपुर

3.उ.नि. अटल बिहारी मिश्रा थाना बक्शा जौनपुर

4.हे.का. अमित सिंह थाना बक्शा, जौनपुर

5.हे.का. कृष्ण मुरारी यादव थाना बक्शा, जौनपुर

6.का.अंकुश कुमार थाना बक्शा, जौनपुर।

7.का. अमरजीत यादव थाना बक्शा, जौनपुर।

8.का. अखिलेश यादव थाना बक्शा, जौनपुर।


Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें