BREAKING

Jaunpur News: जिलास्तरीय उद्योग बंधुओं की बैठक में डीएम ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश | Naya Sabera Network

jaunpur-news-dm-gave-necessary-guidelines-district-level-industrialists-meeting

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उद्योग बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुये प्रगति लाए जाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल/इज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन विभागों के स्तर पर लंबित प्रकरण हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाय।

 सीडा का ऑब्जेक्टिव मैनुअल बनाए जाने पर चर्चा करते हुये जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। सीडा में विद्युत पोल व जर्जर तार को बदले जाने और जनपद में ईंट—भट्ठों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये। साथ ही सीडा में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।


*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें