Lucknow News : वर्ल्डवाइड इवेंट में अनन्या मिश्रा बनीं स्टार अचीवर | Naya Savera Network

Lucknow News : वर्ल्डवाइड इवेंट में अनन्या मिश्रा बनीं स्टार अचीवर | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। कनेक्शन वर्ल्डवाइड, जो कि 70,000 से अधिक सदस्यों वाला एक प्रतिष्ठित फेसबुक ग्रुप है, अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन इवेंट्स के लिए जाना जाता है। इस ग्रुप के फरवरी माह के इवेंट में, युवा सदस्य अनन्या मिश्रा को ग्रुप के संस्थापक सुनील मिश्रा द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अनन्या न केवल इस ग्रुप की नई सदस्य हैं, बल्कि वरिष्ठ सदस्य कविता मिश्रा की पुत्री भी हैं। अनन्या मिश्रा ने हाल ही में एक खूबसूरत गीत "देखो तेरे अलावा" लिखा है, जिसे सी.पी. गुप्ता ने संगीतबद्ध किया है और इसे डॉ. रितेश कुमार ने गाया है। इस गीत का वीडियो स्वस्तिक फिल्म्स के मुकेश नाग द्वारा रिकॉर्ड किया गया। 

इस म्यूजिक वीडियो में आस्था टंडन और अखिलेश मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अदिति टंडन और हर्षित उपाध्याय सपोर्टिंग कास्ट में शामिल हैं।  गीत 23 फरवरी को शाम 4 बजे रिलीज़ किया गया और मात्र 12 घंटों में 1,000 व्यूज हासिल कर लिए। अब तक यह 3.5K से अधिक व्यूज पार कर चुका है और तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।  यह गीत न केवल युवा पीढ़ी बल्कि हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड के इस कार्यक्रम में अनन्या मिश्रा की उपलब्धि को विशेष रूप से सराहा गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह ग्रुप केवल सोशल नेटवर्किंग का प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि नए टैलेंट को आगे बढ़ाने का भी मंच बन चुका है।




*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*1 ₹ सस्ता-1₹ सस्ता | इंडियन ऑयल (Indian Oil) | पायें अब मार्केट से 1₹ सस्ता पेट्रोल व डीजल | 200 Rs. के ऊपर पेट्रोल एवं 1000 Rs.के ऊपर डीजल की खरीद पर 15 का डिस्काउंट|  प्रभा फिलिंग स्टेशन सुन्दर नगर- जौनपुर  | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें