Jaunpur News : एक दूसरे के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहें : संजय कुमार | Naya Sabera Network

भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया रंगोत्सव पर्व

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा भाईचारा और आत्म मिलन का पर्व रंगोत्सव का आयोजन एक लॉन में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप बबिता जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक ममता शरद साहू, महिला संयोजिका प्रतिभा अतुल सिंह द्वारा संस्था के सदस्यों को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी जिसमें गीत, नृत्य, भजन, कविता पाठ करने वाले सभी लोगों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रभारी संपर्क संजय कुमार, जिला समन्वयक लोकेश कुमार, शाखा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

Jaunpur News : Bharat Vikas Parishad celebrated Rangotsav festival with great pomp
भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया रंगोत्सव पर्व



सुभाष कुशवाहा ने की भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना

मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रमुख संजय कुमार ने कहा कि हमें होली पर्व के महत्व के साथ सनातन धर्म में व्याप्त कुरीतियों को खत्म कर एक दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सुभाष कुशवाहा ने भारत विकास परिषद के द्वारा समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए होली पर्व के महत्व का विस्तृत वर्णन किया।

इसे भी पढ़ें : Jaunpur News : पेड़ की डाल पर लटकती मिली बेटी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आत्म मिलन का पर्व है होली : दिलीप जायसवाल

अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली गिले-शिकवे दूर कर आत्म मिलन का पर्व है, जिसका सनातन धर्म में अलग महत्व है। आज भारत विकास परिषद परिवार रंगोत्सव आत्ममिलन का आयोजन इसी परम्परा को आगे बढ़ाता है।

सभी ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

जिला समन्वयक लोकेश कुमार ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित गाजीपुर शाखा अध्यक्ष शिव कुमार ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता सविता गुप्ता गीत प्रस्तुति, भृगुनाथ पाठक द्वारा होली पर्व की बधाई, शिव कुमार रेखा गुप्ता द्वारा मसाने की होली नृत्य, सचिव सतेंद्र श्वेता अग्रहरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र अनीता निगम, प्रतिमा गणेश साहू, चंदा प्रदीप जायसवाल, सीमा संतोष अग्रहरी, ज्योति ऋषि श्रीवास्तव ने गीत प्रस्तुत किया।

शिव कुमार गुप्ता ने अपने संचालन से बांधे रखा कार्यक्रम

इसके अलावा पूनम राजीव श्रीवास्तव, सुजाता ध्रुव जायसवाल, नीलम सर्वेश जायसवाल, ज्योति शिवा वर्मा, आशा देवी शिव कुमार सेठ, अर्चना आशुतोष पाठक, नेहा रविंद्र बैंकर, आराधना संजय साहू, कुसुमलता दीपक केशरी, आराधना सुनील जायसवाल, विजय सिंघानिया, दिवाकर गुप्ता, प्रभात भाटिया, अजय गुप्ता, विकास गुप्ता, इन्दुलाल यादव, राम रतन सेठ, दया राम मौर्या, मनीष गुप्ता, अजयनाथ जायसवाल, डॉ. प्रेम कुमार संतोषी, मानिकचंद्र सेठ, डॉ. विजय प्रताप गुप्ता सहित तमाम सदस्यों द्वारा गीत इत्यादि प्रस्तुत किया। संचालन शिव कुमार गुप्ता ने किया। आभार शरद साहू ने व्यक्त किया।

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें