UP News : नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को सिटी स्टेशन के पास से आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप है। पुलिस ने लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया। आरोपित को थाने लाकर पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। वादी ने एक दिन पहले प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया था कि आरोपित उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस पर पुलिस एक्टिव हो गई। 

पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपित कोतवाली थाना के राजमंदिर निवासी आलोक कुमार कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लड़की को भी बरामद कर लिया।पुलिस आरोपित को थाने ले आई। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत गुप्ता चौकी प्रभारी, गायघाट, कांस्टेबल धनंजय सिंह, सूरज यादव और महिला कांस्टेबल सुरभि त्रिपाठी शामिल रहीं।



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें