UP News : किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने क्षेत्र की किशोरी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था।
रविवार देर रात मिर्जामुराद थाना पुलिस टीम रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट के वांछित दो अभियुक्त रानेचट्टी नहर मार्ग पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों कई दिनों से तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश कुमार उर्फ बखेड़ू (27 वर्ष) और कृष्ण कुमार (27 वर्ष) हैं। दोनों क्षेत्र के चित्रसेनपुर के रहने वाले हैं। पुलिस को इन दोनों की कई दिनों से तलाश थी। इनके खिलाफ धारा 376/504/506 भा.दं.वि. एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट व 67 IT एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी, एसआई अमरीश कुमार राय, महिला एसआई अनुजा गोस्वामी, कांस्टेबल चंचल यादव, कमलेश कुमार यादव और महिला कांस्टेबल माया भारती शामिल रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi