UP News : रहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से शुरू हुई लता गीत-संगीत संध्या | Naya Savera Network
- लता की तीसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजिल
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में लता मंगेशकर की तीसरी पुण्यतिथि पर गीत- संगीत की संध्या में रहें न रहें हम गीत की प्रस्तुति श्रीमती कल्पना सक्सेना ने देकर एवं अन्य गायकों ने एक से एक सुन्दर गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। शास्त्री नगर में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा के अजी रूठकर कहाँ जाइयेगा की प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। प्रीति सक्सेना ने लता का हिट गीत अकेले हैं चलो आओ की शानदार प्रस्तुति ने बहुत तालियां बटोरीं। प्रकाश चंद्र सक्सेना के गीत मेरी आवाज ही पहचान है ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगीतज्ञ रीता शर्मा का गीत ऐ मेरे वतन के लोगों बहुत पसंद किया गया।प्रकाश चंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, रीता सक्सेना, अरुणा सिन्हा, रश्मि , असित रंजन, ए. एल. गुप्ता ने भी गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। लता के गीतों की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने पर रिद्धिमा की एडवाइज़री डायरेक्टर संगीतज्ञ डॉ. रीता शर्मा को तीसरा लता मंगेशकर संगीत सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप हार,शाल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, अरुणा सिन्हा, कल्पना, प्रकाश चंद्र ,अनूप जायसवाल ने प्रदान किया। कार्यक्रम में ब्रजेश सक्सेना, उषा सक्सेना,शशि सक्सेना,कुसुम गुप्ता,अखिलेश कुमार,अविनाश कुमार,अनिता मुकेश,नीतू नीरज, चित्रा जौहरी, सुनील शर्मा,पीयूष गुप्ता, साधना, विजय कपूर, इन्द्र देव त्रिवेदी की उपस्थिति रही। सभी का आभार इं. ए. एल. गुप्ता ने व्यक्त किया।