UP News : प्रदेश एवं बरेली की कोहिनूर हस्तियों का किया सम्मान | Naya Savera Network



निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। समाज में जनहित के कार्य करने वाले प्रदेश एवं बरेली के "कोहिनूर हस्तियों" का सम्मान  यूनिसॉफ्टवेस सॉल्यूशन ने किया।  बरेली कैंसर हॉस्पिटल के सभागार में हुए इस सम्मान कार्यक्रम में यूनिसॉफ्टवेस सॉल्यूशन ने लखनऊ के डॉ राकेश यादव, नोएडा की डॉ अर्पणा मिश्रा, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, बरेली के समाजसेवी सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, श्रमजीवी पत्रकार निर्भय सक्सेना, बेस्ट रिसर्चर अंशुल कुमार, यंग रिसर्चर  डॉ अंकुल तिवारी को  मुख्य अतिथि डॉ विनीता सिसोदिया ने शाल, सम्मान पत्र, पुष्पहार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।  
कार्यक्रम में डॉ नीलांचल त्रिवेदी, जय प्रकाश श्रीवास्तव को भी विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ विनीता सिसोदिया ने सभी को समाजसेवा, देश सेवा  और साहित्य सेवा के लिए जागरूक किया और युवाओं को  आलस छोड़कर आगे आने के लिए जागृत किया। 


साहित्य भूषण डॉ सुरेश बाबू मिश्रा ने बसंत पंचमी के महत्त्व पर प्रकाश डाला और संस्था के लिए मंगल कामना की। समाज सेवी सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा वह हर समय समाज सेवा से जुड़े रहते है और इसे ईश्वर का आदेश प्रसाद मानकर पूर्ण लगन के साथ पूरा सहयोग करते है। लखनऊ से ऑनलाइन जुड़े डॉ राकेश यादव ने रिसर्च पर  युवाओ का ध्यान आकषर्ण किया और नए अविष्कार करने को कहा। यूनिसॉफ्टवेस के फाउंडर अंशुल कुमार ने संस्था के किये जा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। नोएडा ने आई डॉ अपर्णा मिश्रा ने अपने संघर्ष  सफर की जानकारी दी किस तरह पूरनपुर जैसे छोटे कस्बे से पहली महिला इंजीनियर बनने का सफर और डॉक्टरेट तक कि अपनी यात्रा संघर्ष को साझा किया। डॉ नीलांचल त्रिवेदी ने अपने ओजस्वी वाणी से सभी में देश प्रेम की भावना जागृत की। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए प्रवीन शर्मा को सम्मानित किया। यूनिसॉफ्ट के सीईओ डॉ अनुराग उपाध्याय ने सभी पधारे अतिथियों का विशेष धन्यवाद दिया और आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम करते रहने का वायदा किया। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग शुभम पाठक का रहा। 


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें