UP News : गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत | Naya Savera Network

UP News : गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत | Naya Savera Network
  • महाकुंभ में स्रान करने के बाद  पिकअप से जा रहे थे घर
  • डंपर ने पिकअप में मारी टक्कर, 12 लोग घायल

नया सवेरा नेटवर्क

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। वहीं, 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके पिकअप से बांसगांव गोरखपुर निवासी करीब 20 श्रद्धालु वापस घर जा रहे थे, तभी नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्हीं के रेवसा गांव के पास यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। चूंकि हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया। घटना स्थल पर अफरा -तफरी का माहौल है।  पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटी रही है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लिया गया है।  मरने वाले सभी मृतक एक ही गांव के हैं। सड़क हादसे में अमर सिंह (45) पुत्र शंभू सिंह हरदीचक,  नित्या सिंह (5) पुत्री अमर सिंह,सुधा चौरसिया (55) पत्नी त्रिलोकी चौरसिया ,सुरेंद्र गुप्ता (54) पुत्र रामप्यारे गुप्ता, लीलावती (40) पत्नी सिधु गुप्ता, श्याम सुंदर (45) पुत्र शहजादे सिंह, पुष्पा देवी (स्नेहलता) (40) पत्नी अजय यादव,  गुलाबी देवी (45) पत्नी रविंद्र यादव की मौत हो गई है। सभी मृतक हरदीचक थाना बांसगांव के रहने वाले थे।  इधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर मेडिकल कालेज में पहुंच कर राहत कार्यों का जायजा लिया।



*Happy Republic Day 2025: श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें