BREAKING

UP News : ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर दो सगे भाइयों की मौत, तीसरा घायल | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर चौबीसी गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव निवासी देवी प्रसाद लोधी के तीन पुत्र चंदन कुमार (26), सूरज (23) व रघुनंदन (17) शटरिंग का काम करते थे और शनिवार को एक साथ लखनऊ गए थे।

सोमवार देर शाम बाइक से अमेठी की ओर लौट रहे थे। इस दौरान हैदरगढ़ के आगे उल्टी दिशा से बाइक लेकर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन और रघुनंदन सड़क पर गिर गए। ट्रक उन्हें रौंदकर आगे निकल गया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि तीसरा भाई सूरज छिटक कर दूर गिरने के कारण गंभीर घायल हो गया।

 पुलिस ने तीनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंदन और रघुनंदन को मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित किया। इसके बाद परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे ट्रक और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

  • दो मासूमों के सिर से छिना पिता का साया
पुलिस ने बताया कि हादसे में मौत का शिकार हुआ बड़ा भाई चंदन विवाहित था। पत्नी लक्ष्मी के साथ उसके दो छोटे बच्चे हैं। इन मासूमों के सिर से पिता का साया छिन गया। जबकि रघुनंदन अविवाहित था। देर रात अमेठी से पहुंचे परिजनों की चीत्कार सुन सभी की आंखें नम हो गई।





*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
Ad

*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*➡️ New batch start from 1st MARCH 📔 🅰️🆚 ACADEMY 📚 Director:- ASHISH SINGH Mob. 7007143457  📚 VAIBHAV SIR Mob. 7007899570 📚 SARVESH SIR Mob. 8881930398 📚 VIVEK SIR Mob.: 8887685963 📍Geeta Gyan Mandir, Muradganj, (Behind Suhag Palace), Naiganj, Jaunpur *
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें