UP News : कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चार घायल | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर के पास कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना से कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार ट्राली चालक की तलाश में जुट गई है।

हादसा महाराजपुर के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर उस समय हुआ जब राजस्थान भरतपुर के रहने वाले श्रद्धालु संगम स्नान कर वापस लौट रहे थे। तभी तिवारीपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

UP News : कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चार घायल | Naya Savera Network

जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं में कार सवार सविता गोयल, वीरमति, एसपी शर्मा और हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन को क्रेन की सहायता से हटवाकर यातायात बहाल करवा दिया गया है। तो वहीं ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।


We're now on WhatsApp. Click to join.

We're now on WhatsApp. Click to join.

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें