Jaunpur News : क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को पीटकर किया घायल | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
चन्दवक, जौनपुर। क्षेत्र के घुड़दौड़ गांव में शनिवार दोपहर क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को गांव के ही मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। आशू राजभर निवासी घुड़दौड़ अपने गांव में युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। आशु की मां शारदा देवी ने तहरीर देते हुए कहा कि गांव के ही अखिलेश राजभर, छोटू राजभर, विकास राजभर और उसके अन्य एक साथी ने आशू राजभर की लाठी डंडा व बैट से मारा पीटा है। इस घटना में आशू को काफी चोटें आयी हैं। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डोभी में आशु का प्राथमिक उपचार हो रहा है। थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के खिलाफ करवाई की जा रही है।