Jaunpur News : प्रभु से बढ़कर कोई और सुख और सम्पदा नहीं : दिलीप कृष्ण भारद्वाज | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
तेजीबाजार, जौनपुर। क्षेत्र के हैदरपुर गांव में आशीष सिंह आशु जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के यहां चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा वृंदावन की धरती से पधारे श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज द्वारा क्षेत्रवासियों को सुनाई जा रही हैं। कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने कहा कि प्रभु से बढ़कर कोई और सुख और संपदा नहीं भागवत कथा का श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है। मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है, लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ है। वहीं कथा में सुखदेव महराज जी का आगमन हुआ सुखदेव महाभारत काल के मुनि थे वे वेदव्यास जी के पुत्र थे तथा बचपन में ही ज्ञान प्राप्ति के लिए वन में चले गए थे। इन्होंने ही परीक्षित को श्रीमद्भागवत पुराण की कथा सुनाई थी सुखदेव जी ने व्यास जी से महाभारत भी पढ़ा था और उन्हें देवताओं को सुनाया था। यह सारी बातें श्रीमद्भागवत कथा में दिलीप कृष्ण भारद्वाज महराज द्वारा सुनाई गई। अंत में आरती और प्रसाद का वितरण हुआ कथा के दौरान पहुंचे। पूर्व आयुक्त गौरीशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति महराजगंज विनय सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह, लवकुश, वर्तमान मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रबंधक प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, पूर्व प्रधान अरुण सिंह, पत्रकार अमित पाण्डेय उपस्थित रहे। वहीं सभी आगंतुकों का स्वागत सत्कार विजय सिंह पप्पू, व्यापार मंडल अध्यक्ष हैदरपुर, देवेश सिंह कुंदन ग्राम प्रधान, अजय सिंह, आशुतोष सिंह, संदीप सिंह, संतोष सिंह तथा मुख्य अजमान में वीरेंद्र प्रताप सिंह सरपंच तथा कथा प्रेमी उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News