Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network

Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network

  • धूमधाम से मनाया गया कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी का वार्षिकोत्सव 
  • जिलाधिकारी ने की प्रधानाध्यापक राजेश सिंह की तारीफ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुफ्तीगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी के वार्षिकोत्सव में नौनिहालों की प्रतिभा की तारीफ करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह ने कहा कि विद्यालय वह जगह है जहां बच्चों का सर्वज्ञ विकास होता है। यहां के बच्चों की प्रस्तुति व कार्यक्रम का संचालन कर रही बच्ची के प्रतिभा को देखकर लगता है कि परिषदीय स्कूल के बच्चों में असीम प्रतिभा है बस जरूरत है उनको उचित मंच मिले। 

Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network

उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह व पूरे स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि यहां के बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए कहा जा सकता है कि परिषदीय विद्यालयों की भौतिक परिवेश या शैक्षिक वातावरण कॉन्वेंट स्कूलों से कम नहीं है। उन्होंने विद्यालय विकास में पूर्ण सहयोग की बात कही।

Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network

जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने मुख्यालय से सुदूर इस कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी को लगन और मेहनत से संवारा है जिसका परिणाम है कि यह बेसिक शिक्षा परिषद जौनपुर का वास्तव में तारा है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के प्रति शिक्षकों का कार्य बहुत ही सराहनीय है।

Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network


खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल ने परिषदीय विद्यालय की योजनाओं पर गीत सुनाकर विभाग के कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। इसके पहले जिलाधिकारी ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। 


Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network

विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह तथा संचालन विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी शुक्ला व दीक्षा ने किया। कार्यक्रम में बीडीओ अस्मिता सेन, विंध्यवासिनी उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सतीश पाठक, संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष बघेल, जिला संगठन मंत्री राम सिंह राव, प्रचार मंत्री मनोज सिंह, प्रदीप राय, विपुल राय आदि उपस्थित रहे।
Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network


Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network

Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network

Jaunpur News : विद्यालयों में होता है बच्चों का सर्वज्ञ विकास : डीएम | Naya Savera Network



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें