Mumbai News : अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के उपाध्यक्ष बनाए गए सर्वेश | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई।  जाने-माने समाजसेवी एवं युवा नेता सर्वेश जायसवाल को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति पत्र सौंपते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी ने कहा कि सर्वेश जायसवाल को संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में किया गया। भारत सरकार के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के एडवाइजरी पैनल सदस्य तथा पश्चिम रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य रह चुके सर्वेश जायसवाल महाराष्ट्र के स्पेशल एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में भी अपने दायित्व का निर्वाह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जायसवाल समाज की प्रगति, कल्याण एवं विस्तार के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे निभाने और अपने समाज की कसौटी पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करूंगा। बिहार से बीजेपी विधायक पवन जायसवाल,

उत्तर प्रदेश की बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल एवं अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के संरक्षक तथा पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, प्रदीप भाई जायसवाल व राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल की अनुशंसा पर इनकी नियुक्ति की गई है। दिल्ली के उद्योगपति ओमप्रकाश (भाई जी) जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल बिहार व झारखंड के उद्योगपति संजय जायसवाल, महाराष्ट्र के उद्योगपति श्री महेंद्र साव व राजेंद्र मेवाड़ा ने सर्वेश जायसवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है।जायसवाल समाज के पंचूराम जायसवाल, शशि प्रसाद, रवि जायसवाल, फूलचंद जायसवाल, गोपाल गुप्ता, श्यामसुंदर चौधरी ने भी सर्वेश जायसवाल को हार्दिक बधाई दी है।


*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें