Jaunpur News : संगठन को मजबूत करने के लिए ईमानदारी से काम करें कार्यकर्ता: अरविन्द पटेल | Naya Savera Network

  • एकल विद्यालय अभियान ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के मातापुर में स्थित राम वाटिका पैलेस में एकल विद्यालय अभियान के द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत दर्जनों से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप अरविन्द कुमार पटेल रहे।इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा दर्जनों से अधिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कोई कार्य छोटा और बड़ा नहीं होता संगठन में सभी लोग बराबर होते हैं। संगठन को आगे ले जाने के लिए हम सभी लोगों को ईमानदारी से कार्य करने की जरूरत है ताकि संगठन और मजबूत हो सके। यह एक सामाजिक कार्य होने के नाते हम सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपना बहुमूल्य समय निकालकर संगठन में सहयोग करें ताकि आने वाले समय में एकल विद्यालय अभियान और सशक्त हो सके। इस अवसर पर दीपक आर विश्वकर्मा,उमेश कुमार,अमन गौतम,अर्चना गौतम, प्रियंका सिंह,दया सिंह,प्रमीला देवी,रेखा देवी, सुदामा देवी, अनीता देवी,इन्दु देवी,पुनम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*𝐀𝐃𝐌𝐈𝐒𝐒𝐈𝐎𝐍𝐒 𝐎𝐏𝐄𝐍 𝟐𝟎𝟐𝟓-𝟐𝟔  | 𝗔𝗡𝗝𝗨 𝗚𝗜𝗟𝗟 𝗔𝗖𝗔𝗗𝗘𝗠𝗬 𝗞𝗔𝗧𝗚𝗛𝗔𝗥𝗔, 𝗝𝗔𝗨𝗡𝗣𝗨𝗥 | Contact Now: 7705012959, 7705012955  | Naya Savera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें