Jaunpur News : विश्व स्तर की समस्या है भूमिगत जल : प्रो. शम्भू राम | Naya Savera Network
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. शम्भू राम ने कहा कि आज विश्व की एक बड़ी समस्या के रूप में जो देखने को मिल रही है वो है भूमिगत जल। प्रो. राम ने कहा कि आज से 70 करोड़ वर्ष पहले जल भूमिगत होना प्रारंभ हुआ, जो आज बहुत कम मात्रा जल भूमिगत होता है। अफ्रीका का केपटाउन शहर को पूर्ण रूप से सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया। भारत देश के बंगलौर और तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि शहर भी जल के संकट से जूझ रहा है। विश्व के 213 जिले में भूमिगत जल की समस्या है साथ ही साथ बताया कि जनसंख्या वृद्धि, नगरीकरण, औद्योगिकीकरण, हरित क्रांति भी जल संकट का प्रमुख कारण है।



%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpu.jpg)