BREAKING

Jaunpur News : टीडी कॉलेज के प्रबंध समिति में दो नए सदस्यों का हुआ चयन | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक रविवार को हुई जिसमें विद्यालय के विकास संबंधी विषयों के अलावा अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रबंध समिति के दो दिवंगत सदस्य स्व. राधेश्याम सिंह के स्थान पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं टीडीपीजी कॉलेज के सदस्य दुष्यंत सिंह को और स्व. अमरनाथ सिंह के स्थान पर टीडी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह को कमेटी का सदस्य नामित किया गया। इस दौरान दोनों सदस्यों को विद्यालय प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दी और कहा कि इन दोनों सदस्यों को प्रबंध समिति में आने से संगठन मजबूत होगा। इस चयन से कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह प्रसन्नचित नजर आए। बताते चलें कि प्रबंधक सत्यप्रकाश एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश द्वारा कॉलेज को इस तरह से संवारा जा रहा है कि संस्थापक ठा. तिलकधारी सिंह द्वारा जो नींव डाली गई है उस नींव को और मजबूत और बेहतर बनाया जाए। कॉलेज प्रशासन का पूरा प्रयास रहता है कि पूर्व में कॉलेज की जो साख पूरे पूर्वांचल में थी उस साख को बनाए रखा जाए। 

इस मौके पर टीडी इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विंदप्रताप सिंह, सदस्य अनिमेश सिंह, टीडीपीजी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सिंह, अंबर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।








नया सबेरा का चैनल JOIN करें