BREAKING

Jaunpur News : नारी का शिक्षित होना सबसे आवश्यक : रजत जी | Naya Savera Network

  • जीवन भर काम आती है शिक्षा : डॉ. विकास यादव
  • श्री कमलापति पाण्डेय इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव सम्पन्न


नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। शिक्षा से मनुष्य जीवन के ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत जी ने श्री कमलापति पाण्डेय इंटर कालेज जफराबाद के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने आगे कहा कि आज नारी का शिक्षित होना सबसे आवश्यक है। नारी पूरे समाज को संवार सकती है। मनुष्य का जीवन मनुष्यता को तभी प्राप्त होता है जब वह समाज के जीना शुरू कर देता है। परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि शिक्षा से समाज की कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। देश का विकास शिक्षा से ही सम्भव है।

  • व्हाट्स ऐप पर जीवन बिताएंगे तो आगे का रास्ता कठिन हो जाएगा : डॉ. मनोज वत्स
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास यादव ने कहा कि बच्चों को 9 से 12 तक के क्लास में बहुत मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिये, क्योंकि यही समय उनके लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज वत्स ने कहा कि इस समय जिन बच्चों ने मन से शिक्षा ग्रहण कर ली, वह आगे जीवन में आराम करेंगे और जिन्होंने इस समय अपना जीवन व्हाट्स ऐप और ट्विटर पर बिताना शुरू कर दिया, उन्हें जीवन में कष्ट सहने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
  • डॉ. संदीप पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को किया संबोधित
कार्यक्रम को डॉ सन्दीप पाण्डेय, अतुल सिंह, प्रकान्त दूबे, अतुल जायसवाल, जनार्दन पांडेय, नीरज श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। इसके पहले अतिथियों ने कालेज प्रांगण में स्थापित संस्थापक केपी पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन हुआ। तत्पश्चात बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान कालेज द्वारा आयोजित जनवरी माह में खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी 168 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने सभी अतिथियों को विद्यालय द्वारा किए गए सभी कार्यों से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन उमाकांत गिरी ने किया।

  • पुरुष प्रधानता वाले क्षेत्रों में लड़कियां दे रही चुनौती : जितेंद्र कुमार
प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि आजकल पुरुष प्रधानता वाले क्षेत्रों को भी लड़कियों ने शिक्षा और अपनी प्रतिभा के बल पर पुरजोर चुनौती दी है। इस अवसर पर भवन तिवारी, रितेश चौबे, उमाशंकर, एमपी यादव, सनाउल्लाह अंसारी, यशवंत राव, वागीश उपाध्याय, ज्ञान कुंवर, अरुण पांडेय, विनय सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। अन्त में प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने समस्त आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें