Jaunpur News : एक ही रात में दो घरों में चोरी, लाखों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशव प्रसाद यादव उर्फ बाबा यादव के घर में चोर छत के रास्ते घुसे और बक्से में रखी दो सोने की अंगूठी, एक सोने का चैन, एक मंगलसूत्र, एक चांदी की पायल तथा दो हजार रुपये नगद चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक चोर बक्सा ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

इसी क्रम में रामसमुझ नागर के घर में भी चोरों ने धावा बोला। मुख्य दरवाजे से घुसकर चोरों ने घर में रखा बक्सा उठाया और उसे करीब 50 मीटर दूर ले जाकर तोड़ दिया। बक्से में रखे एक जोड़ी चांदी की पायल, एक हाफ करधनी, एक सोने का मांगटीका, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल और 500 रुपये नकद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ितों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर डायल 100 और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में लगी हुई है।


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें