Jaunpur News : वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिया राष्ट्रीय और सामाजिक संदेश | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उमा बैजंती पब्लिक स्कूल, शाहपुर का वार्षिकोत्सव रविवार की देर शाम विभिन्न प्रांतों की संस्कृति, वेशभूषा को समाहित करते हुए सोल्लास सम्पन्न हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद कौव्वाली, डांडिया, देशभक्ति, धार्मिक, सामाजिक गीतों पर अभिभावक झूमने को मजबूर हो गये। इसके बाद सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव व कलियुग में व्याप्त बुराई पर आधारित एकांकी को भी लोगों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी (बीएचयू) ने कहा कि शिक्षा में सदैव निरंतरता बनी रहनी चाहिए। तभी मुकाम आसानी से मिलता है। ग्रामीणांचल में स्थापित इस विद्यालय के बच्चों ने जिस ढंग से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है ऐसा शहर के विद्यालयों में भी देखने को नहीं मिलता। विशिष्ट अतिथि बीईओ अरबिंद पांडेय, सेना के जवान द्वय प्रलय यादव व विवेक यादव तथा अश्वनी शुक्ल रहे।