BREAKING

UP News : प्रेम प्रसंग के चलते भतीजे ने की थी मां-बेटी की हत्या | Naya Savera Network



  • मलिहाबाद पुलिस ने भतीजे को किया गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में मां-बेटी की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते कुछ दिनों से महिला द्वारा फोन न उठाने पर हुई नाराजगी में आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपित ने बेटी को इसलिए मार दिया कि कहीं वो उसका भेद न खोल दें। डीसीपी (पश्चिमी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि मलिहाबाद के ईशापुर में रहने वाली गीता (28) और उसकी छह साल की पुत्री की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। 

शनिवार को नजर नगर फ्लाईओवर पर ईशापुर निवासी अभियुक्त विकास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि गीता उसकी दूर के रिश्ते में चाची लगती थी। कोरोना काल के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गये। दो साल पहले वो कमाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये खर्चाकर बीजा लगवाकर कमाने के लिए कुवैत गया था। गीता के जिद पर वह मात्र दो माह में ही घर आ गया। उस पर साढ़े तीन लाख का कर्ज था। उसे उतारने के लिए वह एक जगह काम करने लगा और जो भी पैसा कमाता आधे से ज्यादा गीता पर खर्चा करता था। बीते कुछ दिनों से आपसी मनमुटाव के चलते गीता ने विकास से दूरी बना ली, जिससे वह परेशान रहने लगा।

घटना वाले दिन विकास सबक सिखाने के लिए खंभे के सहारे गीता के घर में घुसा। किचन में पहुंचकर बर्तन खड़खड़ाने लगा तो गीता ने दरवाजा खोलकर देखा कि किचन में विकास मौजूद है। यहां आने का कारण पूछा तो विकास ने गीता से कहा कि वो उससे बात किया करे। अगर वो बात नहीं करेगी तो अपनी जान दे देगा। इस पर प्रेमिका ने कहा कि मरना है तो अपने घर जाकर मरो। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और अपने साथ लाए डंडे से विकास ने गीता के सिर पर हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बेटी रोने लगी। 

उसने सोचा कि बेटी सबको बता देगी तो डंडे से उसके सिर पर भी प्रहार कर दिया। तब तक मारा जब तक उसकी मृत्यु नहीं हो गयी। इसके बाद उसने चाकू से गीता और पुत्री की गला रेतकर हत्या के बाद जेवर लेकर भाग निकला। आरोपित ने अपना गुनाह स्वीकार लिया हैं। पुलिस ने मां—बेटी की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है।


*Happy New Year 2025: प्रशस्य जेम्स के डा. संदीप पाण्डेय की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें