BREAKING

UP News : कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि कोतवाली नगर इलाके की रहने वाली महिला ने सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामले से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। इसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को सांसद राठौर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि महिला ने 15 जनवरी को कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी थी। इसमें उसने बताया था कि पिछले चार सालों से शादी का झांसा देकर सांसद राकेश राठौर उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने उसे राजनीतिक करियर में सहायता देने का आश्वासन भी दिया था। दोनों सजातीय हैं। पीड़िता ने पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराया। साथ ही यह भी बताया कि सांसद द्वारा उसे धमकाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और न्यायालय के समक्ष बयान भी दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला को सुरक्षा भी मुहैया कराया है।
*Happy New Year 2025: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह | प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें