UP News : काशी को मिली एक और वंदेभारत की सौगात, सुहाना होगा यात्रियों का सफर | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। वर्ष 2024 रेलवे क्षेत्र में भी तमाम सौगातों से भरा रहा। बनारस को एक और वंदेभारत की सौगात मिली। वहीं महामना एक्सप्रेस को रोहतक तक चलाने की घोषणा की गई। वर्ष 2025 में ये घोषणाएं धरातल पर उतरेंगी। इससे यात्रियों का सफर सुहाना होगा। महामना एक्सप्रेस अब रोहतक तक जाएगी। ट्रेन में पांच नए कोच बढ़ेंगे। इसके अलावा मेरठ-लखनऊ वंदेभारत को भी वाराणसी से जोड़ने की तैयारी है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से रूट का सर्वे कराया जा रहा है। महाकुंभ के दौरान ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। वैसे पहले से ही वाराणसी से नई दिल्ली रूट पर सुबह और अपराह्न दो वंदेभारत, झारखंड के देवघर और रांची के बीच दो वंदेभारत और पटना-लखनऊ वाया वाराणसी के बीच एक वंदेभारत एक्सप्रेस की सुविधाएं वर्तमान में हैं। वाराणसी से छह वंदेभारत ट्रेनें संचालित होती हैं।