BREAKING

UP News : महाकुम्भ में बसंत पंचमी से पूर्व श्रद्धालुओं का तांता | Naya Savera Network



  • सुबह-8 बजे तक 43.05 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज । महाकुम्भ में बसंत पंचमी से पूर्व श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। शुक्रवार सुबह 08 बजे तक 43.05 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। अपर मेला अधिकारी महाकुम्भ विवेक चर्तेदी ने बताया कि गुरुवार रात से ही स्नान जारी है। शुक्रवार की अल सुबह से अब तक 10 लाख से अधिक कल्पवासी तथा आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 33.05 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहें है। महाकुम्भ में 144 वर्ष ऐसे पुण्य संयोग में 30 जनवरी तक 29.54 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्नान घाटों पर बचाव रात दल, जल पुलिस एवं गोताखोर लगातार निगरानी में लगे हुए। भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए घाटों से स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को हटाने के लिए लगातार आवाज लगाते हुए बाहर निकाला जा रहा है।

  • 4 फरवरी तक चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ एवं पुलिस आयुक्त प्रयागराज ने शहर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मार्ग पर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 4 फरवरी तक एवं श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य होने तक आकस्मिक सेवा के लिए एम्बुलेंस एवं अग्निशमन को छोड़कर सभी के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य कुम्भ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचाने में सहयोग करें।



*Happy Republic Day 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह | प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें