UP News : नव वर्ष के पहले दिन 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। नववर्ष के पहले दिन बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। शाम छह बजे तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अनुसार दरबार में शाम 06 बजे तक 5 लाख 9 हजार 770 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर लिया था। न्यास के आंकड़ों के अनुसार सुबह 06 बजे तक एक लाख 10 हजार 824, आठ बजे तक एक लाख 65 हजार 946, पूर्वाह्न 10 बजे तक 2 लाख 35 हजार 450, दोपहर 12 बजे तक दो लाख 80 हजार 971, अपराह्न दो बजे तक तीन लाख 59 हजार 832 और शाम चार बजे चार लाख 21 हजार 489 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। 

उधर, गंगाघाट से बाबा दरबार तक आस्था एकाकार नजर आ रहा है। नगर के अन्य प्रमुख शिवालयों ओंकारेश्वर महादेव, महामृत्युजंय, शूलटंकेश्वर महादेव, तिलभाण्डेश्वर महादेव, गौरी केदारेश्वर , त्रिलोचन महादेव, रामेश्वर महादेव, कर्मदेश्वर महादेव, सारंगनाथ, गौतमेश्वर महादेव, जागेश्वर महादेव सहित सभी छोटे बड़े शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। सिगरा स्थित कमांड सेंटर ‘त्रिनेत्र भवन’ से सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रही। नवववर्ष पर मैदागिन से गोदौलिया, सोनारपुरा चौराहे तक, गुरुबाग से रामापुरा, बेनियाबाग तिराहे तक, ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा होकर गोदौलिया तक, भेलूपुर से रामापुरा चौराहे तक जाम से लोग जूझते दिखे।

*Happy New Year 2025: LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: इंद्रा एक्सप्रेस के संपादक कृष्णा सिंह की तरफ से देशवासियों को नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें