UP News : नए मंडी निदेशक ने कार्यभार सम्भाला | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मंडी परिषद के नवनियुक्त निदेशक इंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने मंडी परिषद मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर निदेशक इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि राज्य मंडी परिषद की कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विभाग की प्राथमिकताओं और लक्ष्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और मंडियों के संचालन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
शिष्टाचार भेंट के दौरान, विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और विभाग के विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी। निदेशक ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से मंडी परिषद के कार्यों में नए आयाम स्थापित किये जायेगे। इस दौरान मंडी परिषद के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News



