UP News : भांजी से रेप के आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो खींचकर करता था ब्लैकमेल | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नौकरी दिलाने के बहाने पंजाब में भांजी के घर जाकर उसको नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। रेप करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले मामा को लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को पीजीआई इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पंजाब में अपनी भांजी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता का नग्न अवस्था में फोटो भी खींच लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने गोंडा और लखनऊ बुलाकर पीड़िता का यौन शोषण किया था। निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पीजीआई के सेक्टर-8 अंडरपास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। टीम में कॉन्स्टेबल रोहित कुमार और समर सिंह भी शामिल थे।
पीड़िता का आरोप था कि आरोपी ने अपने मोबाइल में अश्लील तस्वीर दिखाई और ब्लैकमैल कर ज्वेलरी और रकम ले ली। प्रोजेक्ट दिसंबर में पूरा होने की बात बताकर वापस लौटाने की बात कही। आरोप था कि उधार रकम और ज्वेलरी देने के बहाने उसे लखनऊ बुलाया और तस्वीर दिखाकर दोबारा रेप किया। जबरन गोंडा ले जाकर रेप किया। जिसके बाद महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News



