BREAKING

लोकलुभावन योजनाओं से ज्यादा महत्वपूर्ण है आधारभूत संरचना और साफ हवा | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क
मैं दिल्ली 2010 से जा रहा हूं। मैने देखा कि यहां सड़क आदि आधारभूत सुविधाएं जो 2010 में थी, उसमे बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। अगर हम उत्तर प्रदेश से तुलना करें, तो पाएंगे कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों यथा वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या आदि में आधारभूत सुविधाएं दिल्ली को टक्कर देने वाली हो गई हैं और यह सब पिछले एक दशक में हुआ। लेकिन दिल्ली में  पिछले एक दशक में आधारभूत सुविधाएं चरमराई ही हैं, उनमें सुधार वैसा नहीं हुआ है जैसा कि राजधानी शहर का होना चाहिए। इसका एक बड़ा कारण, मुझे लगता है कि दिल्ली में भाजपा की बजाय आप की सरकार का होना है क्योंकि भाजपा शायद आप की सरकार को गिराने के लिए दिल्ली की स्थिति को सुधार नहीं रही है। दूसरा, आप की सरकार ने लगातार लोकलुभावन कार्यों में धन खर्च किया। इसलिए आधारभूत सुविधाओं का विकास पीछे छूट गया। 
अगले माह दिल्ली में चुनाव है, लेकिन आज भी सभी दल लोकलुभावन योजनाओं के आधार पर चुनाव जीतना चाह रहे हैं, किसी के भी एजेंडे में दिल्ली की आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं। साथ ही दिल्ली के वायु प्रदूषण पर शायद ही कोई दल कोई एजेंडा रख रहे हों। 
समझ नहीं आता पढ़े लिखे दिल्ली वासी हजार–दो हजार रुपयों, थोड़ा मुफ्त पानी और बिजली के लिए अपने शहर को बर्बाद क्यों होने दे रहे हैं? दिल्ली के आधारभूत विकास के लिए आधारभूत संरचना,शिक्षा, स्वास्थ्य ज्यादा महत्वपूर्ण है, न कि फ्रीबीज। इस चुनाव में दिल्लीवासियों को यह सोच समझ कर ही अपने मत का उपयोग करना चाहिए।
–डॉ प्रशांत त्रिवेदी 
असिस्टेंट प्रोफेसर,राजनीति विज्ञान

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें