श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ पर घर घर लहराएं भगवा पताकाएं | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
11 जनवरी को इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए आगे आएं
अयोध्याजी मे श्री राम जन्म भूमि मंदिर मे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ* सम्पूर्ण भारतवर्ष मे धूमधाम से मनाएं।
भारतीय काल गणना के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ला द्वादशी को हुई थी तदानुसार इस वर्ष 2025 मे जनवरी मास मे पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को है। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी का नाम दिया गया है। भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या जी से भी यह आवाहन किया गया है कि अयोध्या में पुनर्प्राण प्रतिष्ठा उत्सव प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में प्रत्येक वर्ष इतनी भव्यता से मनाया जाना चाहिए जैसा कि भगवान श्रीराम जी के लंका विजय के पश्चात अयोध्या लौटने पर पूरे देश में जितनी भव्यता से दीपावली मनाई गई थी उसी प्रकार भारत के सभी सनातनी बाजारों मे तोरण द्वार, हर घर रंगोली, घर घर भगवा झंडे लहराएं। साथ ही स्थान स्थान पर हवन एवं यज्ञ, हनुमान चालीसा पाठ, श्री राम मंत्र का जाप, राम रक्षा स्त्रोत, बधाई गायन आदि के कार्यक्रम भी करें।
रात्रि में सभी घरों पर 5 दीपक या 11 दीपक अवश्य जलाएं।
प्रेषक
विवेकानंद पंडा विवेक
महंत मां शीतला धाम
श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट
शीतला चौकियां देवचंदपुर
जौनपुर २०२००२।