National : दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू | Naya Savera Network

National : दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 05 फरवरी को मतदान और 08 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की थी। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब 17 जनवरी तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं। 18 जनवरी को नामांकन की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 5 फरवरी को सभी सीटों के लिए मतदान होगा। मतों की गणना 8 फरवरी को होगी।

दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनावों के लिए 6 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुल 1,55,24,858 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1261 थर्ड जेंडर हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ग 52,554 मतदाता जोड़े गए हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 58 सामान्य और 12 आरक्षित हैं। दिल्ली में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला है। वहीं, कांग्रेस भी चुनाव मैदान में है। 2020 के चुनाव में आआपा ने 70 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को सिर्फ आठ सीटें मिलीं।

*Happy New Year 2025: LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें