National : पिकअप-कैंटर की टक्कर मे नौ की मौत, 11 घायल | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह पिकअप और कैंटर की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में पांच की हालत गंभीर है। यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ। पिकअप में 25 से ज्यादा मजदूर सवार थे। इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि यह हादसा संभवतः धुंध के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मजदूर फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे। जिला उपायुक्त दीप शिखा शर्मा ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत पांच एंबुलेंस भेजी गईं। घायलों में से 10 को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट और एक को जलालाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी शव जलालाबाद अस्पताल में रखे गए हैं।





*Happy Republic Day 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें