Mumbai News : एड. आशीष शेलार ने किया भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के कैलेंडर का विमोचन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र सरकार में नवनियुक्त सांस्कृतिक मंत्री एड आशीष से बांद्रा स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर उनका सत्कार कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के मुंबई प्रभारी नितिन गुप्ता द्वारा तैयार किए गए आकर्षक वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने किया।
नितिन गुप्ता ने शेलार को चित्रपट क्षेत्र से जुड़े कामगारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए आघाड़ी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। इस समय भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में चल रहा है, लिहाजा आघाड़ी के पदाधिकारियों द्वारा भी नए सदस्य पार्टी से जोड़ने का अनुरोध करते हुए इसके बाबत अपना मार्गदर्शन कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने दिया।
शेलार ने चित्रपट कामगारों की समस्याओं के निराकरण तथा उनके हितों के लिए विचार विमर्श हेतु शीघ्र ही मंत्रालय में संबंधित अधिकारियों की विस्तृत मीटिंग आयोजित करने का भी आश्वासन आघाड़ी के पदाधिकारियों को दिया। इस अवसर पर मुंबई प्रभारी नितिन गुप्ता के साथ भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष विजय हरगुडे, भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के महाराष्ट्र अध्यक्ष समीर दीक्षित, पिंडारा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष इरफान पिंडारा, जावेद शेख नितीन कोदे, विनय जगताप, राकेश ठाकुर, अधीता लेले, अभिजीत जोशी, तारा मालवणकर, आंद्रे मारीस और चित्रपट आघाडी से संलग्न महाराष्ट्र टूरिंग टॉकीज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।


%20%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B2%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%9C%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
