Mumbai News : नववर्ष के उपलक्ष्य में काव्यसृजन द्वारा कविगोष्ठी संपन्न | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई|  साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्यसृजन के तत्वाधान में नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार दिनांक 5 जनवरी 2025 को श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण, लाल बहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुंबई में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार संजय द्विवेदी ने किया एवं मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश राय तथा नव नियुक्त भाजपा उपाध्यक्ष चाँदीवली विधान सभा मुम्बई सर्वेश सिंह उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रोफेसर अंजनी कुमार द्विवेदी ने किया तथा आयोजन संस्था अध्यक्ष श्रीधर मिश्र के साथ समस्त काव्य सृजन परिवार ने किया।काव्य गोष्ठी का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। 

कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने मांँ सरस्वती की वंदना से काव्य पाठ का शुभारंभ किया।राम जानकी मंदिर प्रांगण में काव्यसृजन द्वारा प्रथम आयोजन किया गया|इसलिए प्रथम गोष्टी प्रभु श्री राम एवं जानकी को समर्पित रही।उपस्थित साहित्यकारों में लाल बहादुर यादव कमल, आनंद पांडे केवल, डॉ प्रमोद पल्लवित, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कलीम शेख, संस्थापक पंडित शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, सुरेंद्र कुमार तिवारी, प्रशांत मिश्रा, अरुण दुबे, कल्पेश यादव, रितेश गौड़, वीरेंद्र यादव, राकेश मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, अनूप बिंदल, डॉ नीलिमा पाण्डेय, प्रोफेसर कुसुम तिवारी, नीतू पांडे क्रांति,लक्ष्मीकांत कमलनयन,कृतायन पाण्डेय, कृष्ण कुमार गुप्ता एवं श्याम सुंदर पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।अपरोक्ष रूप से हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,मोतीलाल बजाज व झुनझुन वाला कालेज के पूर्व प्रोफेशर भी अपनी रचना के माध्यम से उपस्थित रहे|उपस्थित सभी लोगों ने एक से बढ़कर एक गीत,गजल,छंद,मुक्तक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य अतिथि द्वय कमेलेश राय(मुन्ना)व सर्वेश सिंह ने आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की अध्यक्ष संजय द्विवेदी जी ने सभी की रचनाओं पर प्रकाश डाला|सम्मान मूर्ति सर्वेश सिंह का सम्मान शाल श्रीफल पुष्पहार पुष्पगुच्छ व पं.जमदग्निपुरी द्वारा रचित पुस्तक अवधी देशज बानी से किया|साथ में कमलेश राय व दयानंद विद्यालय के मुख्याध् यापक का भी उसी भाँति सम्मान किया|अंत में लाल बहादुर यादव कमल ने सभी का आभार व्यक्त किया।राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी पूर्णता को प्राप्त की|


*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रशस्य जेम्स के डा. संदीप पाण्डेय की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें