Mumbai News : अपना पूर्वांचल महासंघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे नरसिंह यादव | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे तथा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ने आज गोल्ड मेडलिस्ट कुश्ती चैंपियन पुलिस उपायुक्त नरसिंह यादव से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
अपना पूर्वांचल महासंघ द्वारा २२ फरवरी, २०२५, को मुंबई में पूर्वांचल रतन पुरस्कार सम्मान समारोह को आयोजन किया जा रहा है, जिसमे पूर्वांचल के मेधावी प्रतिभा को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रो में काम कर रहे विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गोल्ड मेडलिस्ट कुश्ती चैंपियन नरसिंह यादव से मिलकर उनको पत्र देकर २२ फरवरी को आने के लिए आमंत्रित किया गया। नरसिंह यादव ने आश्वासन दिया कि वह संस्था के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।





