Jaunpur News : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव | Naya Savera Network

Jaunpur News : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव | Naya Savera Network
विनय सिंह @ नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के कनौरा गांव में शनिवार अपरान्ह लगभग 4 बजे कमरे में विवाहिता का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर लगते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि कनौरा गांव निवासी राहुल गुप्ता मेहनाजपुर के जियापुर बाजार में एक रेस्टोरेंट में काम करता है। घर पर मां, पत्नी व दो बच्चे रहते हैं। शनिवार को मां बाहर गई थी। करीब 4 बजे पत्नी 26 वर्षीय पुष्पा देवी कमरें में पंखे से साड़ी के द्वारा फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चियां 8 वर्षीय परी व 4 वर्षीय अनु ने देखा तो चीखकर रोने चिल्लाने लगी। खबर लगते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पुलिस के साथ-साथ राहुल को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

*Happy New Year 2025: वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठु​कराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें