BREAKING

Lucknow News : परिवार के 6 लोगों की हत्या करने वाले दंपति को फांसी | Naya Savera Network

Lucknow News : परिवार के 6 लोगों की हत्या करने वाले दंपति को फांसी | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। लखनऊ कोर्ट ने पति-पत्नी को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। साल 2020 में बंथरा थाना क्षेत्र में अजय सिंह और उसकी पत्नी रूपा सिंह पर आरोप लगा था कि दोनों ने  मिलकर अपने ही मां-बाप, भाई भाभी और उनके दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। शुक्रवार को लखनऊ कोर्ट ने पति-पत्नी को 6 परिजनों की हत्या का दोषी करार दिया है और फांसी की सजा सुनाई। साथ ही एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित गोदौली गांव में साल 2020 में 30 अप्रैल को 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिन लोगों की हत्या हुई थी, उनमें दो बच्चे भी शामिल थे, हत्यारों को उन पर भी रहम नहीं आया था। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय सिंह और उनकी पत्नी रूपा सिंह को आज फांसी की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे की वजह जमीन विवाद था। अजय सिंह और उनकी पत्नी पर आरोप लगा था कि दोनों ने मिलकर माता रामदुलारी, पिता अमर सिंह, भाई अरुण सिंह, भाभी राम सखी और उनके दोनों बच्चों को धारदार हथियार और तमंचे से मौत के घाट उतार दिया था।


*Happy New Year 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रशस्य जेम्स के डा. संदीप पाण्डेय की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें