BREAKING

Jaunpur News : शान्ति भंग में तीन महिला समेत चार पाबन्द | Naya Savera Network

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने में 3 महिला समेत 4 लोगों को पुलिस टीम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान भेज दिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के पाराकमाल गाँव में आबादी की जमीन में टाटी लगाने व रास्ता अवरुद्ध व क्षेत्र के मानीकलां में घरेलू विवाद को लेकर शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को गिरफ्तार किया गया। इसमें पारा कमाल से मीरा देवी पत्नी जोगेंद्र कुमार (35 वर्ष), आरती पुत्री सूबेदार (22 वर्ष) व मिथिलेशा पत्नी सूबेदार (40 वर्ष) व मानी कलां से सुलेमान पुत्र हिसामुद्दीन (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाई करते हुए गिरफ्तारों को शांति भंग में चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, शैलेंद्र राय, कांस्टेबल शिव गोविंद यादव, त्रिगुण कुमार आदि शामिल रहे।

*Happy New Year 2025: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




*Happy New Year 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें