Jaunpur News : मारपीट में महिला समेत दो घायल | Naya Savera Network
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अरंद गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र अरंद गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चले लाठी-डंडे से पट्टीदारों ने उक्त गांव निवासी 39 वर्षीय रूकैया पत्नी सलीम खान व अपने ननिहाल आए आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नूर अहमदपुर गांव निवासी 22 वर्षीय यासिन खान पुत्र रियाज खान को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News