Jaunpur News : गुणवत्ता पर ध्यान दें सभी अध्यापक : डॉ संतोष तिवारी | Naya Savera Network
- शिक्षकों का किया गया सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा कंपोजिट विद्यालय शिवगुलामगंज ब्लॉक बक्सा में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान (विदाई) का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए मंडल अध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी ने शैक्षणिक गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी अध्यापकों की जिम्मेदारी है की गुणवत्ता पर ध्यान दें। संगठन में कार्य कर्ता का सम्मान संगठन का सम्मान है। संगठन के पीछे त्याग और चरित्र है तभी लोग सम्मान करेंगे यह आत्मविश्वास कार्यकर्ता में होना चाहिए। संरक्षक सत्य प्रकाश पांडेय (राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित) ने भी अपना विचार व्यक्त किया कहा कि संगठन सहयोग से चलता है। सभी लोगों को सहयोग के साथ कार्य करना चाहिए। प्रदेश संयुक्त मंत्री मंजू पांडेय ने कहा कि सभी लोग अपने कार्यों से पहचान बनाते हैं जिसमें जिला मंत्री डॉ. मनीष सिंह ने कहा कि शिक्षक हित में आने वाली समस्याओं के लिए संगठन हमेशा तत्पर है।
जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि हमेशा आपसी संवाद व समस्याओं की जानकारी जनपद तक दी जाय जिससे सहयोग करने में आसानी हो। संगठन मंत्री अनूपम श्रीवास्तव ने अपना विचार व्यक्त किया कहा कि संगठन विचारों का होता है। प्राथमिक अध्यक्ष सरोज सिंह ने भी संगठन के महत्ता पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का निर्विरोध चुनाव हुआ जिसमें डॉ विष्णु शंकर सिंह अध्यक्ष व संजय कुमार मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप नारायण उपाध्याय कोषाध्यक्ष शशि बदन उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष , संगठन मंत्री राजेश कुमार प्रजापति, पूनम सिंह उपाध्यक्ष, मंजू देवी उपाध्यक्ष, सरला रानी श्रीवास्तव संगठन मंत्री, ऑडिटर सुबोध श्रीवास्तव चुने गए।
चुनाव अधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश चतुर्वेदी व कोषाध्यक्ष अच्छे लाल चौधरी पर्यवेक्षक ने चुनाव संपन्न कराया। गोष्ठी में जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला प्रचार मंत्री सुनील कुमार प्रजापति, ब्लॉक उपाध्यक्ष भोलानाथ यादव, संरक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मधुलिका अस्थाना, प्रीति श्रीवास्तव, मुनीष चंद्र मिश्र, शैलेंद्र कुमार, दिनेश दुबे, सतीश चंद्र पांडेय, प्रवीन सिंह, शशांक सिंह, अमित यादव, रमेश यादव, चंदन गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, मुकुंद प्रजापति, विपिन सिंह, रत्नेश सिंह, राय साहब, धर्मवीर सिंह, उपेंद्रनाथ उपाध्याय उपस्थित रहे। ब्लाक अध्यक्ष डॉ. विष्णु शंकर सिंह ने सभी उपस्थित अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. मनीष सिंह ने किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News