Jaunpur News : सरोज विद्याशंकर कन्या इण्टर कालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न | Naya Savera Network
विजेता टीम को मेडल एवं सम्मान प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। सरोज विद्याशंकर कन्या इंटर कालेज सुजानगंज के परिसर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां कबड्डी, रस्सा कस्सी, खो-खो, गणित दौड़, लम्बी दौड़, ऊची कूद, कुर्सी दौड़, भेष-भूषा दौड़, जलेबी दौड़ आदि खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया जिसमें ए टीम पश्चिमी में सिमरन पाण्डेय, अर्पिता तिवारी, प्रथम स्थान पाकर विजेता बनी। उत्तरी टीम में सावित्री उपाध्याय, स्वेता मिश्रा, द्वितीय स्थान पाकर विजेता बनी। दक्षिणी टीम में प्रीती तिवारी, कशिश उपाध्याय, तृतीय स्थान पाने में कामयाब रही। बी टीम पश्चिमी में श्रेया त्रिपाठी, नेहा गुप्ता प्रथम स्थान मिला और दक्षिणी टीम में साक्षी तिवारी, प्रवीन, को दूसरा स्थान और पूर्वी टीम में गीता त्रिपाठी, नीतू गुप्ता तीसरा स्थान पाने में कामयाब रही। सभी विजेताओं बच्चों को कालेज के संस्थापक सरोज देवी, विद्याशंकर तिवारी, डा. विद्यासागर त्रिपाठी, डा. सुषमा त्रिपाठी द्वारा शिक्षकों को मेडल एवं सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कालेज के संस्थापक विद्याशंकर तिवारी ने कहा कि खेलकूद से मन-मस्तिष्क और शरीर दोनों का विकास होता है। आपस में भाईचारा बढ़ता है। विजेता बच्चों को इस जीत पर किसी प्रकार का घमंड नहीं करना चाहिए और असफल बच्चे निराश न हो, प्रयास करने पर सफलता एक दिन अवश्य मिलेगी।
इस अवसर पर सुरेश चंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रेमशीला सिंह, सावित्री उपाध्याय, प्रतिमा तिवारी, खुशी दुबे, मनीषा पाल, अशोक शर्मा, हरि प्रसाद पांडेय सहित तमाम शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सह प्रधानाचार्य पूजा त्रिपाठी ने किया।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News