Jaunpur News : आचार्य राममूर्ति के ग्राम में राममूर्ति जयंती समारोह | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रसिद्ध शिक्षाविद् चिन्तक, समाजसेवी पद्‌मश्री आचार्य राममूर्ति की 112वीं जयन्ती का  आयोजन पहली बार उनकी जन्म भूमि अर्धपुर गांव में स्थित मां भवानी कालिका इण्टर कालेज के परिसर में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित बुद्धिजीवियों ने आचार्य सममूर्ति के अवदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। पहली बार राममूर्ति की धरती पर राममूर्ति जयंती आयोजन पर वक्ताओं ने खुशी जाहिर की। अर्द्धपुर और जौनपुर जिला मुख्यालय में उनके स्मारक की स्थापना के प्रस्ताव के साथ आचार्य राममूर्ति पथ, पुस्तकालय, स्मारिका, संस्मरण प्रकाशन का संकल्प पारित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राणा और संचालन साहित्यकार कमला सिंह तरकश ने किया। अतिथियों का स्वागत मंजू सिह ने किया। संघ के वरिष्ठ सांस्कृतिक संगठनकर्ता अशोक उपाध्याय ने ठोस रचनात्मक शुरुआत की पहल पर बल दिया। पटना से आये वरिष्ठ पत्रकार पुष्पराज ने आचार्य राममूर्ति की विद्वता और वैश्विक चिन्तन की व्यापक जानकारी दी। वक्ताओं में नरसिंह बहादुर सिंह, श्रीपद उपाध्याय, अजय कुमार त्रिपाठी, संध्या सिंह, मनोज मिश्रा, प्रमोद सिंह, दिनेश चक्रवर्ती, साक्षी यादव, आकांक्षा शर्मा, रुही उपाध्याय, विशाल मिश्रा उपस्थित थे। आगंतुकों को राममूर्ति जी के प्रपौत्र अजय प्रकाश सिंह ने धन्यवाद किया।



*Happy New Year 2025: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*#Advertisement: Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें