Jaunpur News : पूर्व विधायक राम पारस रजक के अन्तिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब | Naya Savera Network

बीएचयू में ली अन्तिम सांस, अश्रुपूरित नेत्रों से लोगों ने दी अन्तिम विदाई
सुइथाकला, जौनपुर।
शाहगंज के पूर्व भाजपा विधायक रामपारस रजक का गुरुवार की सुबह बीएचयू में उपचार के दौरान हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पट्टीनरेन्द्रपुर लाया गया जहां उनके अन्तिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ अन्तिम दर्शन कर नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किये। वे 1991 में शाहगंज विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गये थे। जनसेवा और परोपकार उनके जीवन का उद्देश्य रहा। अपने उदार हृदय और स्पष्टवादिता से लोगों के दिलों बसे थे। उनके निधन पर जहां क्षेत्र के हजारों लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गये वहीं राजनैतिक हस्तियों का भी जमावड़ा लगा रहा। पूर्व मन्त्री शैलेन्द्र यादव ललई समेत कई दिग्गज नेता उनकी अन्तिम विदाई में शामिल हुए। स्व. राम पारस अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। पूरे सम्मान के साथ भारी जनसैलाब के बीच उनकी अन्तिम यात्रा निकाली गयी और आदि गंगा गोमती के किनारे इमिलिया घाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र रवि शास्त्री द्वारा मुखाग्नि दी गई।

*Happy New Year 2025: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*#Advertisement: Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें