BREAKING

Jaunpur News : पक्के मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान | Naya Savera Network

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पनौली गांव में विद्युत शार्ट-सर्किट से एक पक्के मकान में आग लग गयी जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताते हैं कि गांव निवासी रामधारी रजक गुरुवार की रात अपने स्वजनों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान कमरों में आग की लपटों के शोर से सभी लोग जग गये। अनहोनी की आशंका देख सभी लोग घर से बाहर निकल शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टी तथा समरसेबल के पानी से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा फ्रीजर, कूलर, गेहूं, चावल तथा विद्युत वायरिंग में लगे तार, उपकरण तथा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने हजारों रुपये के सामान के नुकसान का आकलन किया है।

*Happy New Year 2025: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें