Jaunpur News : पैसा रिकवरी के लिए गए बैंककर्मी को लाठी डंडों से पीटा | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
तेजीबाजार, जौनपुर। थाना तेजी बाजार अंतर्गत ग्राम सभा कपूरपुर निवासी रोहित सिंह पुत्र जगदीश सिंह के घर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का कर्मचारी अभिषेक पांडे बैंक की तरफ से पैसे के रिकवरी के लिए गया था। बैंक कर्मचारी ने पैसा जमा करने के लिए कहा। इसी बात पर रोहित सिंह बोले तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे घर आने के लिए। गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दी और मोबाइल भी तोड़ दिया। बैंक कर्मी थाने पर तहरीर दिया जिसको देखते हुए पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया कि घटना की जानकारी हुई है जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


